Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Auto-rickshaw carrying schoolchildren overturns in Ambala while trying to avoid an Activa; 6 students injured
{"_id":"69f57ebe33db633ce509ea88","slug":"video-auto-rickshaw-carrying-schoolchildren-overturns-in-ambala-while-trying-to-avoid-an-activa-6-students-injured-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, 6 छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, 6 छात्र घायल
सैन्य क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 6 स्कूली बच्चे चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे उस समय हुआ जब ऑटो चालक अनिल डिफेंस कॉलोनी से बच्चों को बिठाकर स्कूल जा रहा था। जैसे ही ऑटो सैन्य क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास पहुंचा तो अचानक सामने से एक महिला एक्टिवा लेकर आ गई। चालक ने बताया कि महिला को बचाने के प्रयास में उसने ऑटो को अचानक मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया।
मिक्की मॉडल स्कूल के छात्र हैं घायल
हादसे का घायल हुए सभी बच्चे अंबाला कैंट के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। घायलों की पहचान चौथी से आठवीं कक्षा के छात्रों के रूप में हुई है, जिनमें विहान,सुरभि,आकाश,चाहत,साहिल, पायल शामिल है। राहगीरों की मदद से बच्चों को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन व स्कूल ले शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।