{"_id":"69f5851c8c0f6080d906e51f","slug":"video-dog-max-given-honorable-farewell-at-amritsar-airport-personnel-get-emotional-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉग ‘मैक्स’ को सम्मानित विदाई, भावुक हुए जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉग ‘मैक्स’ को सम्मानित विदाई, भावुक हुए जवान
श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक भावुक और यादगार दृश्य देखने को मिला, जब सीआईएसएफ के डॉग स्क्वॉड के वफादार सदस्य ‘मैक्स’ को पूरे सम्मान के साथ रिटायर किया गया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने उसकी सेवाओं को याद करते हुए उसे विशेष विदाई दी।
मैक्स का जन्म 10 मार्च 2020 को हुआ था और 3 जुलाई 2020 को उसे सीआईएसएफ में शामिल किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उसकी तैनाती अमृतसर एयरपोर्ट पर की गई, जहां उसने करीब पांच साल तक सुरक्षा ड्यूटी निभाई। अपनी सेवा के दौरान मैक्स ने उच्च स्तर की सतर्कता और समर्पण का परिचय देते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आम तौर पर डॉग स्क्वॉड के सदस्यों की सेवा अवधि आठ साल होती है, लेकिन गंभीर बीमारी के चलते मैक्स को पांच साल में ही रिटायर करना पड़ा।
विदाई समारोह के दौरान कई भावुक पल भी सामने आए। मैक्स के हैंडलर हेड कांस्टेबल जगजीत सिंह ने “लव यू मैक्स” कहकर उसे विदाई दी, जिससे मौके पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। इस दौरान डॉग स्क्वॉड के सदस्यों ने मैक्स को सलामी दी, जिसका जवाब उसने अपने अंदाज में सलूट कर दिया और सभी का दिल जीत लिया।
एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने कहा कि मैक्स सिर्फ एक डॉग नहीं था, बल्कि टीम का अहम हिस्सा था। उसकी सेवा किसी भी इंसान से कम नहीं रही। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ अपने हर डॉग को भी उसी सम्मान के साथ रिटायर करती है, जैसे किसी अधिकारी को किया जाता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मैक्स की जगह नए डॉग को ट्रेनिंग दी जा रही है, जो जल्द ही उसकी जिम्मेदारी संभालेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।