{"_id":"69f56e428c0f6080d906e500","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-yavaka-ka-sathagathha-parasathataya-ma-mata-khata-ma-mal-shava-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव
सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव से दूर खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक मछली गांव जहनियापुर निवासी 24 वर्षीय सूरज उपाध्याय पुत्र दिलीप उपाध्याय का शव सम्मनपुर क्षेत्र के आशाराम कन्नौजिया के खेत में मिला।
सूरज दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई शिवम है, एक बहन है जिनकी शादी हो चुकी है,जबकि पिता दिलीप उपाध्याय जलालपुर तहसील में स्टाम्प विक्रेता के रूप में कार्यरत हैं।
युवक की मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी मिली, जबकि उसका शव खेत में कुछ दूरी पर पड़ा मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, परिवार के लोग गला घोटकर हत्या करने की आशंका जाता रहे हैं। मृतक का चेहरा नील पड़ा हुआ है और पीठ पर खरोच के निशान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।