{"_id":"69f5ecaff7f91a67180420b5","slug":"video-victim-has-accused-the-outpost-in-charge-of-assault-and-intimidation-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: चौकी इंचार्ज पर मारपीट और धमकाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: चौकी इंचार्ज पर मारपीट और धमकाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
Mukesh Kumar
Updated Sat, 02 May 2026 05:53 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में एक युवक ने खुद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को मामले में समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र के ग्राम पंचपेड़ी, मजरा मूड़ा बुजुर्ग निवासी मुसाहिद रजा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 अप्रैल 2026 को शाम करीब पांच बजे वह बांध की ओर जा रहे थे। तभी गांव का ही एक व्यक्ति अचानक बांका लेकर सामने आ गया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, वह पीछे हट गए, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए झंडी चौकी, निघासन में शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि 23 अप्रैल 2026 को चौकी पर बुलाए जाने पर चौकी प्रभारी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और सुलह का दबाव बनाया। साथ ही 20 हजार रुपये की मांग करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ निघासन को जांचकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।