उज्जैन। उज्जैन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा नागदा-उन्हेल मार्ग पर हुआ, जबकि दूसरा गरौठ-उज्जैन हाईवे पर, जिसमें सेना के एक जवान की मौत हो गई।
घायल अंशुमन ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों युवक
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपने साथी के साथ राजस्थान में अपनी मौसी की लड़की के विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। नागदा पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें- बरगी डैम हादसा: जब बिगड़ने लगा क्रूज का संतुलन तब क्यों बांटी गई लाइफ जैकेट? उजागर हो रही बड़ी लापरवाही
कर्नाटक का रहने वाला था लांसनायक
वहीं, दूसरे हादसे में गरौठ-उज्जैन हाईवे पर ग्राम पदमाखोरिया के पास एक कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में लांस नायक रामचंद्र (32), निवासी कर्नाटक, की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सेना के लांस नायक रामचंद्र अपने ससुर गोविंद पाटिल (49) के साथ सेल्टोस कार (क्रमांक 25 बीएच 0790L) से अंबाला से कर्नाटक लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर (एचआर 55 बीबी 6454) के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी कार पीछे से टकराकर कंटेनर के नीचे फंस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और रामचंद्र उसमें ही फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।