{"_id":"69f5ec18f6c912483807f3ad","slug":"video-muzaffarnagar-secondary-teachers-union-protests-at-dios-office-over-pending-demands-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: माध्यमिक शिक्षक संघ का डीआईओएस कार्यालय पर धरना, लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: माध्यमिक शिक्षक संघ का डीआईओएस कार्यालय पर धरना, लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर अपनी लंबित समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे और सरकार से अपनी मांगों के समाधान की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, धारा 18 व 21 से जुड़े मुद्दे तथा शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों से संबंधित समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी है।
वहीं जिला मंत्री अरुण कुमार ने बताया कि चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, वेतन निर्धारण और पुरानी पेंशन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।