{"_id":"69f5eaa19a9d69f0290bfdc1","slug":"man-and-his-companion-were-arrested-with-a-pistol-in-lakhimpur-kheri-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पिस्टल के साथ युवक और उसका साथी गिरफ्तार, अवैध असलहा सप्लाई करने वालों से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पिस्टल के साथ युवक और उसका साथी गिरफ्तार, अवैध असलहा सप्लाई करने वालों से जुड़े तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 02 May 2026 05:44 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी जनपद में पिछले महीने अवैध असलहा सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय जुआ खिलाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों के बाद से पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद अब तक 12 से अधिक अवैध तमंचा बरामद करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके पास से अवैध पिस्टल बरामद किया गया है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शहर में अवैध तमंचा रखने और बेचने वालों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए तो कोतवाली पुलिस की कई टीमें इस कार्य में संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुट गईं। इसमें कोतवाली की क्राइम ब्रांच के साथ स्वाट टीम और चौकी की पुलिस टीम को शामिल किया गया। बीते दिनों हुए खुलासे के बाद आरोपियों से हुई पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कई आरोपियों को अवैध तमंचा और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।
शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची थी जहां पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके एक साथी ने पुलिस कार्य में बाधा डाली तो पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करते हुए उनका चालान किया। पकड़े गए आरोपियों में राजा के पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में राहुल को गिरफ्तार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।