Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Deputy Commissioner Anupama Anjali conducted a surprise inspection of the examination centres regarding the preparations for the NEET exam.
{"_id":"69f5e542ce998f928d0767b4","slug":"video-deputy-commissioner-anupama-anjali-conducted-a-surprise-inspection-of-the-examination-centres-regarding-the-preparations-for-the-neet-exam-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में शनिवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्षक दीपक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, उचित साफ-सफाई और बैठने की समुचित व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की बाहरी दखलअंदाजी न हो सके।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अंतिम समय की तैयारियों को पूरी गंभीरता से पूर्ण कर लें, क्योंकि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही के लिए कोई स्थान नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।