{"_id":"6ad0d6e6701c1f9df0056525","slug":"video-allegations-of-demands-being-ignored-for-three-months-warning-of-a-major-agitation-if-the-issues-remain-unresolved-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन माह से मांगों की अनदेखी का आरोप, समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से मांगों की अनदेखी का आरोप, समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
नारनौल।
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने जनस्वास्थ्य विभाग की नारनौल ब्रांच के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार के खिलाफ वीरवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन जारी करने और लंबित सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। संगठन ने मांगों का समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने की, जबकि मंच संचालन ब्रांच प्रधान रामशरण यादव ने किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वृद्धि भत्ता, शिक्षा भत्ता, जूते, वर्दी, रेनकोट तथा प्लास और पेचकस जैसे आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।