{"_id":"69f5edf4d11e6982c50d7c85","slug":"video-former-mla-laxman-napa-joined-bjp-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने ज्वाइन की भाजपा, हुई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने ज्वाइन की भाजपा, हुई घर वापसी
पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। हिसार के उकलाना में आयोजित एक एक जनसभा के दौरान उनकी विधिवत वापसी हुई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने लक्ष्मण नापा को पार्टी की सदस्यता दिलवाई और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया नापा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर वापस अपने "पुराने घर" लौटे हैं। लक्ष्मण नापा का भाजपा में वापस आना रतिया की स्थानीय राजनीति के लिए एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
ज्ञात रहे कि लक्ष्मण नापा साल 2019 से 2024 तक रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं 2024 के विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नापा की रतिया क्षेत्र में जमीनी पकड़ मजबूत मानी जाती है। उनकी वापसी से इलाके में भाजपा के संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। लक्ष्मण नापा की इस 'घर वापसी' ने रतिया के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। विपक्षी खेमे के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि नापा समर्थकों में इस फैसले से उत्साह देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।