Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
To defend democracy and protest against the infringement of voting rights, an effigy will be burned at Lal Batti Chowk on the 19th.
{"_id":"6ad0d6dbb0ab21bf6707aed6","slug":"video-to-defend-democracy-and-protest-against-the-infringement-of-voting-rights-an-effigy-will-be-burned-at-lal-batti-chowk-on-the-19th-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार के हनन के विरोध में 19 को लाल बत्ती चौक पर करेंगे पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार के हनन के विरोध में 19 को लाल बत्ती चौक पर करेंगे पुतला दहन
फतेहाबाद। भारत की जनवादी नौजवान सभा की एक बैठक बीघड़ रोड पर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पवन भूथन ने की। जिला प्रधान पवन ने कहा कि युवाओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और लगभग 13.50 करोड़ लोगों के मताधिकार के हनन का गंभीर मुद्दा सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और जनवादी अधिकारों के पक्ष में आवाज बुलंद करने के लिए 19 अक्तूबर को सुबह 11 बजे शहर के लाल बत्ती चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नौजवानों और आम नागरिकों के शामिल होने की अपील की गई है। दशहरे के अवसर पर विरोध के प्रतीकात्मक कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन किया जाएगा। जिला प्रधान पवन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर जनमत तैयार करना तथा सरकार की नीतियों के प्रति विरोध दर्ज करवाना है। इस दौरान बैठक में विभिन्न जनवादी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य संदीप महिया, हरपाल सिंह सदर, रिंकू रतिया, निखिल, मनवीर सिंह तथा राजकुमार शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।