{"_id":"69f5edf00b222461660567c9","slug":"video-protest-for-mobile-tower-in-village-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गांव के बीच मोबाइल टावर का विरोध, ग्रामीणों ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गांव के बीच मोबाइल टावर का विरोध, ग्रामीणों ने रुकवाया काम
मदीना गांव में गांव के बीच मोबाइल टावर लगाने को लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। गांव के ही एक परिवार ने अपनी निजी जमीन पर एयरटेल का टावर लगाने की सहमति दी है, जिससे गांव के लोग नाराज हो गए और एकजुट होकर विरोध में खड़े हो गए।
ग्रामीण जगत सिंह मालिक ने का कहना है कि टावर से निकलने वाली रेडिएशन का असर बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सेहत पर पड़ सकता है। खतरनाक रेडिएशन के डर से पूरा गांव विरोध में उतर आया और काम रुकवा दिया।
ग्रामीण रणबीर सिंह ने कहा कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन गांव वालों की सहमति जरूरी है। बिना पंचायत की सहमति के इस तरह का काम करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी को टावर किसी दूसरी जगह लगाना चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी अपनी जिद पर अड़े रहे, लेकिन गांव वालों ने एकजुट होकर टावर लगाने का काम रुकवा दिया।
पंच उमेद सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा और प्रशासन की मदद से टावर लगाने का काम रुकवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में घातक रेडिएशन वाला टावर नहीं लगने दिया जाएगा और पूरा गांव इसके विरोध में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।