{"_id":"69f64dd9755789645d04c27b","slug":"video-two-kiosks-and-three-bicycles-damaged-in-collision-with-a-dcm-truck-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार डीसीएम के टक्कर दो गुमटी व तीन साइकिल क्षतिग्रस्त, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार डीसीएम के टक्कर दो गुमटी व तीन साइकिल क्षतिग्रस्त, तीन घायल
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरौड़ा चट्टी पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम के टक्कर से दो गुमटियां और तीन साइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने चालक सहित वाहन को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। घटना में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।
कोतवाल राजनारायण ने बताया कि देर शाम मऊ की तरफ से एक डीसीएम आ रहा था। इधर, कासिमाबाद की ओर से तेज रफ्तार एक बाइक सवार जा रहा था, जिसे बचाने के दौरान बरौडा चट्टी पर डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो गुमटियों टकरा गई। हादसे में मरदानपुर निवासी ओमप्रकाश राजभर, बड़ौरा निवासी सुग्रीम राम और सुरेंद्र राम को घायल हो गए। साथ ही तीन साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ओमप्रकाश राजभर को परिजन मऊ इलाज के लिए ले चले गए। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने डीसीएम को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेने के साथ वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायन ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने विधिक कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।