{"_id":"69f5fc8d216638f57e060cfe","slug":"video-village-road-encroached-upon-for-years-in-mirzapur-villagers-distressed-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अधिकारियों के आदेश बेअसर, वर्षों से कब्जे में चकरोड, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अधिकारियों के आदेश बेअसर, वर्षों से कब्जे में चकरोड, ग्रामीण परेशान
मिर्जापुर जिले के चहनियां क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में सरकारी चकरोड पर वर्षों से कब्जा होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि चकरोड पर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं और जहरीले जीव-जंतुओं का बसेरा हो गया है, जिससे राह चलना भी मुश्किल हो गया है।
गांव निवासी वायुनंदन त्रिपाठी ने आराजी नंबर 311 पर चकरोड निर्माण के लिए उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एसडीएम सकलडीहा द्वारा चकरोड निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद प्रधान और सचिव ने कार्य शुरू कराना उचित नहीं समझा।
पीड़ित का कहना है कि कई बार खंड विकास अधिकारी से मिलने पर उन्हें एक सप्ताह के भीतर काम शुरू कराने का आश्वासन मिला, लेकिन इसी बीच अधिकारी का तबादला हो गया और मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और सचिव मौके पर पहुंचकर विपक्षियों से बातचीत करते हैं और अगले दिन कार्य शुरू कराने का आश्वासन देकर लौट जाते हैं, लेकिन वर्षों से यही सिलसिला चल रहा है और जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा। यहां तक कि सचिव ने पीड़ित से साफ कह दिया कि वह इस कार्य को कराने में असमर्थ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।