{"_id":"69f5ab5d9b8b138d1e01784c","slug":"video-sp-to-hold-jan-aakrosh-rally-on-may-4-against-smart-meters-and-power-distribution-system-in-agra-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, 4 मई को जन आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, 4 मई को जन आक्रोश रैली
आगरा। स्मार्ट मीटर और टोरंट पावर के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़कों उतरने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता 4 मई को जन आक्रोश रैली निकालेंगे। यह फैसला समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने शुक्रवार को जीवन मंडी स्थित एक होटल में बैठक कर लिया।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि स्मार्ट मीटर और टोरंट पावर की व्यवस्था सुविधा की जगह शोषण का माध्यम बन चुकी है। सरकार ने आधुनिकता के नाम पर गरीब, मजदूर और किसानों आर्थिक बोझ डाल दिया है। इसका बिलिंग सिस्टम पूरी तरह अपारदर्शी है। यूनिटों के कर्म खर्च करने पर अधिक बिल लिए जा रहे हैं। तीन मई तक सरकार मांगे नहीं मानती है तो आगरा की सड़कों पर हजारों कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन होगा।
शब्बीर अब्बास ने कहा कि जब हर चीज खरीदने पर बिल मिलता है, तो प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिल क्यों नहीं। जिस उपभोक्ता का पहले 1500 रुपये का बिल आता था अब वही बिल तीन से चार हजार रुपये आ रहा है। इनके पास न यूनिट का ब्योरा है न कोई और हिसाब-किताब। सरकार जनता को आर्थिक सूली पर चढ़ा रही है।
पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि पार्टी जनता के हक और सम्मान में पीछे नहीं हटेगी। स्मार्ट मीटर जनता को स्मार्ट तरीके से लूटने के लिए लाई गई व्यवस्था का पार्ट हैं। इसे वापस नहीं लिया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से पैदल मार्च, धरना करेगी। जरूरत पड़ी तो अनशन पर भी कार्यकर्ता बैठेंगे, लेकिन इसे व्यवस्था को जनता के शोषण के लिए सहन नहीं करेंगे। इस दौरान वाजिद निसार, लल्ला गुर्जर, फरहान, विजय ठाकुर, विजय ठाकुर, मधुकर अरोरा, मीना वर्मा, रवि मेहरा, फर्रुख सियर, मुन्ना खान अल्वी व अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।