{"_id":"69f5a176f44d794c1c0ad001","slug":"congress-opposes-reduction-in-apple-import-duty-kuldeep-rathore-says-it-will-impact-himachal-s-economy-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेब आयात शुल्क घटाने पर कांग्रेस का विरोध कुलदीप राठौर बोले- हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब आयात शुल्क घटाने पर कांग्रेस का विरोध कुलदीप राठौर बोले- हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर असर
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Sat, 02 May 2026 12:32 PM IST
Link Copied
कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा, "न्यूजीलैंड के साथ एफटीए (FTA) के तहत (सेब पर)आयात शुल्क 50% से घटाकर 25% किया जा सकता है... हालांकि अभी विवरण आना बाकी है लेकिन अगर ये स्थिति बनती है तो हिमाचल प्रदेश की अर्थिकी बर्बाद हो जाएगी। हमारे प्रदेश के करीब 2.5 लाख परिवार सेब उद्योग पर आश्रित हैं। 5000 करोड़ से ज्यादा का हमारा यह सेब उद्योग है... हम ये मामला विधानसभा में उठाते रहे हैं, केंद्र सरकार के समक्ष भी हम इस मामले को उठाते रहे हैं, हिमाचल प्रदेश के सांसदों से भी हम ये मांग करते रहे हैं लेकिन अब तक भाजपा इस मामले में बिल्कुल उदासीन नहीं रही है। इस बात का हमें अफसोस रहा है। बीते दिनों लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला अध्यक्षों की कार्यशाला में सम्मिलित होने आए थे, जिनके समक्ष भी हमने ये विषय रखा... उनसे हमने इस मामले को संसद में उठाने का आग्रह किया है। कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर, ये तीनों राज्य मौजूदा केंद्र सरकार की बागवानी नीति से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।