फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu rain four lane waterlogging beas river water level

Kullu Flood: फोरलेन पर जलभराव से बनी तालाब जैसी स्थिति, ब्यास के जलस्तर से नदी किनारे रहने वालों की चिंता बढ़ी

Fri, 07 Aug 2026 03:26 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 07 Aug 2026 03:26 PM IST
सार

कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। त्रेहण के पास फोरलेन पर भारी जलभराव के कारण सड़क तालाब जैसी नजर आई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दूसरी ओर, बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन
kullu rain four lane waterlogging beas river water level
फोरलेन मार्ग पर जलभराव से यातायात प्रभावित - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। बारिश के कारण कुल्लू के फोरलेन मार्ग पर भी जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन




फोरलेन मार्ग पर जलभराव से यातायात प्रभावित
त्रेहण के पास फोरलेन मार्ग पर भारी मात्रा में पानी जमा हो जाने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। इस जलभराव के कारण वाहनों को काफी धीमी गति से गुजरना पड़ रहा है, जिससे चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न नजर आने के कारण वाहन चालकों को पानी के बीच से बेहद सावधानी से अपनी गाड़ियां निकालनी पड़ रही हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इस समस्या ने वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल निकासी की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बार-बार उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में भय
दूसरी ओर, लगातार हो रही बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। नदी के किनारे बसे ग्रामीणों में इस बढ़ते जलस्तर को लेकर भय और चिंता का माहौल है। प्रशासन इस पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की गई है। साथ ही, खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed