{"_id":"6a75ab317ac6023e400eedc3","slug":"video-kullu-rain-four-lane-waterlogging-beas-river-water-level-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu Rain: फोरलेन पर जलभराव से बनी तालाब जैसी स्थिति, बढ़ते ब्यास के जलस्तर से नदी किनारे रहने वालों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Rain: फोरलेन पर जलभराव से बनी तालाब जैसी स्थिति, बढ़ते ब्यास के जलस्तर से नदी किनारे रहने वालों की चिंता बढ़ी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:23 PM IST
Link Copied
जिला कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
भारी बारिश के बीच कुल्लू के फोरलेन मार्ग पर भी जलभराव की समस्या सामने आई है। त्रेहण के पास सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
त्रेहण के पास फोरलेन पर पानी जमा होने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा जलमग्न नजर आया। वाहन चालकों को पानी के बीच से बेहद सावधानी के साथ गुजरना पड़ा। कई वाहन धीमी गति से इस हिस्से को पार करते दिखाई दिए।
लगातार बारिश के बीच सड़क पर जलभराव ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान बार-बार ऐसी स्थिति न बने।
उधर, लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों में इसे लेकर चिंता का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।