{"_id":"6a759e85c0f807cd970953c6","slug":"video-shimla-weather-fog-tourists-enjoy-monsoon-weather-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Weather: पहाड़ों की रानी शिमला धुंध के आगोश में, सुहाने मौसम का पर्यटक उठा रहे लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Weather: पहाड़ों की रानी शिमला धुंध के आगोश में, सुहाने मौसम का पर्यटक उठा रहे लुत्फ
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:29 PM IST
Link Copied
पहाड़ों की रानी शिमला में शुक्रवार को मौसम ने खूबसूरत करवट ली। शहर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध छाई रही। धुंध की चादर में लिपटी शिमला की वादियां पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। सुहावने मौसम के बीच पर्यटक शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमने का आनंद लेते नजर आए।
बारिश और धुंध के कारण शिमला का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पहाड़ों पर छाई धुंध ने शहर की खूबसूरती में और इजाफा कर दिया है। पर्यटक इस बदले मौसम को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
शिमला में धुंध के बीच पहाड़ों और देवदार के पेड़ों का नजारा पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। मौसम के इस अंदाज का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कई पर्यटक धुंध के बीच घूमते और प्राकृतिक नजारों को निहारते दिखाई दिए।
मानसून के बीच शिमला में बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। धुंध और बादलों ने शहर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। मौसम के इस बदलाव से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के चेहरे भी खिले नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।