फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikramaditya singh meets kc venugopal delhi himachal congress

Vikramaditya Singh: दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Fri, 07 Aug 2026 01:17 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 07 Aug 2026 01:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में AICC महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं ने हिमाचल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन, विकास परियोजनाओं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। विक्रमादित्य सिंह ने वेणुगोपाल को हिमाचल आने का औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
vikramaditya singh meets kc venugopal delhi himachal congress
दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं और संगठन की भावी रणनीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में हिमाचल में सरकार के कामकाज और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


हिमाचल आने का दिया निमंत्रण
विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान केसी वेणुगोपाल को देवभूमि हिमाचल प्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। निमंत्रण को वेणुगोपाल ने सहर्ष स्वीकार किया। मुलाकात में हिमाचल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और विकास परियोजनाओं के साथ कांग्रेस संगठन के सुदृढ़ीकरण को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed