फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla 140 year old british era water supply system heavy iron keys open water valves

Shimla: 140 साल पुरानी व्यवस्था से बुझ रही शिमला की प्यास, 12 किलो की चाबियों से आज भी खुलते हैं पानी के वॉल्व

Fri, 07 Aug 2026 10:22 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 07 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

शिमला में आधुनिक तकनीक के बावजूद 140 साल पुरानी ब्रिटिशकालीन पेयजल व्यवस्था आज भी सक्रिय है। रिज मैदान के नीचे बने 45 लाख लीटर क्षमता वाले टैंक से शहर के कोर एरिया में पानी की आपूर्ति होती है। पाइपलाइनों के वॉल्व आज भी चार से 12 किलो वजनी लोहे की विशेष चाबियों से संचालित किए जाते हैं। हालांकि 24 घंटे जलापूर्ति योजना के तहत इस पुरानी व्यवस्था में आधुनिक प्रेशर वॉल्व सिस्टम लागू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
shimla 140 year old british era water supply system heavy iron keys open water valves
शिमला के रिज मैदान के नीचे स्थित 140 साल पुराना जलाशय और ब्रिटिशकालीन जलापूर्ति व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आधुनिक तकनीक और डिजिटाइजेशन के दौर में भी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पेयजल व्यवस्था आज तक ब्रिटिशकाल की इंजीनियरिंग पर टिकी हुई है। करीब 140 साल पहले अंग्रेजों द्वारा तैयार की गई जलापूर्ति प्रणाली आज भी शहर के हजारों लोगों की प्यास बुझा रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस व्यवस्था के वॉल्व आज भी चार से 12 किलो वजनी लोहे की विशेष चाबियों से खोले और बंद किए जाते हैं।

विज्ञापन




ऐतिहासिक रिज मैदान के नीचे स्थित 45 लाख लीटर क्षमता वाला पानी का टैंक आज भी शहर की जलापूर्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इसी टैंक से मालरोड और शहर के कोर एरिया तक छह इंच से 16 इंच व्यास वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइनें बिछाई गई थीं, जिनसे आज भी पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


इन पाइपलाइनों में लगे वॉल्व को संचालित करने के लिए अंग्रेजों ने विशेष डिजाइन की भारी लोहे की चाबियां तैयार करवाई थीं। इनका वजन चार से 12 किलो तक है और एक ही चाबी का उपयोग छह से 12 इंच तक की विभिन्न पाइपलाइनों के वॉल्व खोलने और बंद करने में किया जा सकता है। इनमें से कई चाबियां ब्रिटिशकाल की मूल चाबियां हैं, जबकि कुछ नई तैयार कराई गई हैं। एक समय शहर के कोर एरिया में आम लोगों को पानी उपलब्ध कराने वाले ब्रिटिशकाल के शेरनुमा सार्वजनिक नल भी इस व्यवस्था का हिस्सा थे, लेकिन समय के साथ अब ये विरासत धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे जलापूर्ति योजना से बदलेगा पुराना सिस्टम
शहर में प्रस्तावित 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना के तहत ब्रिटिशकाल के पुराने नेटवर्क में बदलाव किया जाएगा। नई व्यवस्था में भारी लोहे की चाबियों की जगह आधुनिक प्रेशर वॉल्व सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे जलापूर्ति का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। इसके साथ ही पुरानी पाइपलाइनों को बड़ी क्षमता वाली नई पाइपों से बदला जा रहा है। हालांकि अधिकांश भूमिगत पुरानी लाइनें संरक्षित रहेंगी। केवल मालरोड क्षेत्र में डक्ट निर्माण के दौरान कुछ पुरानी पाइपलाइनें हटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed