फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet expansion sukhu sunder singh thakur minister

Himachal Cabinet Expansion : सीएम सुक्खू ने बताया कौन बनेगा मंत्री, सुंदर सिंह ठाकुर के नाम पर बड़ा संकेत

Fri, 07 Aug 2026 11:33 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 07 Aug 2026 11:33 AM IST
सार

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा संकेत दिया है। मशोबरा में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह जल्द मंत्री बनने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
himachal cabinet expansion sukhu sunder singh thakur minister
मंच से विधायक सुंदर सिंह की ओर इशारा करते मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। मशोबरा में बीडीओ कार्यालय के उद्घाटन और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में करीब 48 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने की बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए मंच पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ बैठे कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की ओर इशारा किया और कहा कि ये जो हमारे जल्द ही मंत्री बनने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से सीएम ने दिया बड़ा संकेत
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू का यह बयान खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से हिमाचल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का सार्वजनिक मंच से किसी विधायक के जल्द मंत्री बनने की बात कहना राजनीतिक तौर पर बड़ा संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हालांकि मंत्री पद की शपथ की तारीख या मंत्रिमंडल विस्तार की समयसीमा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। लेकिन जिस तरह उन्होंने सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर सीधे कहा कि वह जल्द मंत्री बनने वाले हैं, उससे उनके नाम को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है।

फरवरी में भी विधानसभा में कर चुके हैं एलान
सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने की चर्चा नई नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फरवरी 2026 में विधानसभा में भी कहा था कि कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जल्द मंत्री बनेंगे। उस समय सदन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सुंदर सिंह ठाकुर के बीच हुई तीखी बहस के दौरान मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही थी।

अब एक बार फिर मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने की बात कही है। इससे माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया में उनके नाम को लेकर सरकार और कांग्रेस नेतृत्व के स्तर पर सहमति बन चुकी है।

मंत्रिमंडल में एक पद खाली
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में फिलहाल एक मंत्री पद खाली है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जुलाई में भी कहा था कि मंत्रिमंडल में खाली पद को जल्द भरा जाएगा और इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद इस दिशा में निर्णय की उम्मीद है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री का सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर दिया गया बयान इस खाली पद को भरने की कवायद से सीधे जोड़कर देखा जा रहा है।

कौन हैं सुंदर सिंह ठाकुर?
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय चेहरा हैं। वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी नेताओं में भी गिने जाते हैं। लंबे समय से उनके नाम की चर्चा मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर होती रही है। मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने से कुल्लू और पूरे प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है। खासकर कुल्लू जिले को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने की दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब निगाहें शपथ पर
मुख्यमंत्री के ताजा बयान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री पद की शपथ कब दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने जल्द मंत्री बनने की बात कही है। ऐसे में आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल मुख्यमंत्री के बयान ने हिमाचल की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया है और सुंदर सिंह ठाकुर के नाम पर सबसे बड़ा संकेत खुद मुख्यमंत्री की ओर से मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed