{"_id":"6a75b6990fb02bb3a0064799","slug":"video-himachal-forest-department-sports-rampur-1000-players-23-years-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Forest Sports: 23 साल बाद रामपुर में जुटेंगे वन विभाग के 1000 खिलाड़ी, 11 सितंबर से होगी 27वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Forest Sports: 23 साल बाद रामपुर में जुटेंगे वन विभाग के 1000 खिलाड़ी, 11 सितंबर से होगी 27वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:12 PM IST
Link Copied
वनों की रक्षा और विभागीय जिम्मेदारियों में जुटे हिमाचल प्रदेश वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अब खेल मैदान में भी अपना हुनर दिखाएंगे। वन विभाग की 27वीं खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता इस बार रामपुर में आयोजित होगी। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक चलेगी।
इस प्रतियोगिता में वन विभाग के करीब एक हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। लंबे अंतराल के बाद रामपुर वन वृत्त को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। 23 साल बाद रामपुर वन वृत्त में यह आयोजन होने जा रहा है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने सभी वन वृत्तों के अरण्यपाल और वन मंडलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पहलुओं की तैयारियों की समीक्षा की और विशेष रूप से रामपुर वन वृत्त की आयोजन समिति के अधिकारियों को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए कॉलेज ग्राउंड पाटबंगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेल मैदान रामपुर और दत्तनगर खेल मैदान का चयन किया गया है।
तैयारियों को लेकर अरण्यपाल रामपुर वन वृत्त एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष सीबी ताशीलदार की अध्यक्षता में विशेष समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों में भूमिका निभा रहे हैं।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और खेल स्थलों के रखरखाव समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। स्वागत व्यवस्था और प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अरण्यपाल रामपुर वन वृत्त एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष सीबी ताशीलदार ने कहा कि 23 वर्ष बाद रामपुर वन वृत्त को राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यह पूरे वन वृत्त के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करते हुए प्रतियोगिता को यादगार और सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही रामपुर क्षेत्र की जनता, स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभागों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।