{"_id":"69f5a871c3f8d378230c816c","slug":"video-explosion-in-white-topping-road-in-madhavpuram-meerut-passing-biker-narrowly-escapes-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ के माधवपुरम में व्हाइट टॉपिंग सड़क में धमाका, गुजर रहे बाइक सवार बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ के माधवपुरम में व्हाइट टॉपिंग सड़क में धमाका, गुजर रहे बाइक सवार बाल-बाल बचे
मेरठ के माधवपुरम क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे व्हाइट टॉपिंग सड़क में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके से सड़क की सतह फट गई। उसी समय वहां से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। पूरी घटना पास लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
धमाके के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय भाजपा पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सड़क फटने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने और घटना की जांच कराने की मांग की है।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सड़क के नीचे बने नाले में गोबर से गैस बन गई होगी। गैस का दबाव बढ़ने के कारण सड़क में तेज धमाका हुआ और उसकी सतह फट गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।