फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: One-way traffic in Meerut city; 'severe' traffic jam at Atul Maheshwari Setu

कांवड़ यात्रा: मेरठ शहर में वनवे, अतुल माहेश्वरी सेतु पर लगा 'खतरनाक' जाम, पांच मिनट के सफर में लगा एक घंटा

Thu, 06 Aug 2026 09:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 06 Aug 2026 09:06 PM IST
सार

Meerut News: कांवड़ यात्रा में वन वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। दिल्ली रोड पर भयंकर जाम लग गया। घंटों तक वाहन सड़क पर फंसे रहे या रेंगते रहे। हालात ये हो गए कि दोपहिया वाहन चालक भी नहीं निकल पाए। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: One-way traffic in Meerut city; 'severe' traffic jam at Atul Maheshwari Setu
श्री अतुल माहेश्वरी सेतु पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के कारण बृहस्पतिवार को अमर उजाला ऑफिस के सामने श्री अतुल माहेश्वरी सेतु पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। डायवर्जन व्यवस्था और भारी संख्या में कांवड़ियों के आवागमन के चलते फ्लाईओवर पर रात रात वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कार, ऑटो और दोपहिया वाहन काफी देर तक रेंगते रहे। 
विज्ञापन


Kanwar Yatra: One-way traffic in Meerut city; 'severe' traffic jam at Atul Maheshwari Setu
जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब छह बजे दिल्ली रोड पर नवीन मंडी से लेकर रिठानी तक और बिजली बंबा बाईपास पर भयंकर जाम लगा गया। एक लेन कांवड़यों के लिए रिजर्व होने के कारण दूसरी लेन पर ही दोनों ओर के वाहनों का लोड बढ़ गया। अमर उजाला कार्यालय के सामने हालात ये हो गए कि पूरी सड़क पर वाहन आमने-सामने आकर फंस गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस से लौट रहे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। कई लोगों ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी यातायात का दबाव बढ़ने से राहत नहीं मिली। मौके पर यातायात पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और कांवड़ यात्रा के चलते यातायात सामान्य होने में मुश्किलें आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

सीएम के संभावित दौरे को लेकर हेलिपैड से बेगमपुल तक सघन चेकिंग
नौ अगस्त को शोभित विश्वविद्यालय में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को शोभित विश्वविद्यालय के हेलिपैड से लेकर बेगमपुल क्षेत्र तक सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। एलआईयू की एस-चेक टीम, एंटी-सबोटाज (एएस) और बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड (बीडीडीएस) की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की।
 

ड्रोन से कांवड़ मार्ग की निगरानी, यातायात व्यवस्था पर नजर 
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक नगर ने मोदीपुरम चौकी से रुड़की रोड तक ड्रोन कैमरे के माध्यम से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ियों की आवाजाही, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने भीड़ और यातायात की स्थिति को देखा। पुलिस अधीक्षक नगर ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारु रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। 

ये भी देखें...
UP: 'अपने मोहल्ले की मस्जिद में पढ़ें जुमे की नमाज, पैदल ही जाएं', कांवड़ यात्रा के चलते जमीयत ने की अपील
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed