फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Kanwar Yatra: बारिश में भी नहीं थमे शिवभक्तों के कदम, 'बम भोले' के जयघोष से गूंजता रहा हाईवे

Thu, 06 Aug 2026 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

मेरठ में सावन की झमाझम बारिश भी शिवभक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का उत्साह बारिश के बीच भी चरम पर रहा। भीगते कदम, कंधों पर सजी कांवड़ और 'बम भोले' के जयघोष ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। सेवा शिविरों में भी बारिश के बीच श्रद्धालुओं की सेवा लगातार जारी रही।

विज्ञापन
Meerut Kanwar Yatra: Devotees Continue Their Journey Despite Rain, Highway Echoes with ‘Bam Bhole’ Chants

सावन की झमाझम बारिश और शिवभक्ति का अद्भुत संगम गुरुवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देखने को मिला। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी रुक-रुककर जारी रही, लेकिन कांवड़ियों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बारिश की बूंदों के बीच भगवा रंग में रंगे शिवभक्त 'बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे।





 

Meerut Kanwar Yatra: Devotees Continue Their Journey Despite Rain, Highway Echoes with ‘Bam Bhole’ Chants
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बीच उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की भारी भीड़ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगातार आगे बढ़ती रही। कोई पैदल कांवड़ लेकर चल रहा था तो कोई सजी-धजी झांकी कांवड़ के साथ यात्रा कर रहा था। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह और भक्ति साफ दिखाई दे रही थी।

Meerut Kanwar Yatra: Devotees Continue Their Journey Despite Rain, Highway Echoes with ‘Bam Bhole’ Chants
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला

मौसम बना परीक्षा, आस्था बनी ताकत
लगातार बारिश के कारण कई जगह सड़कें फिसलन भरी हो गईं और जलभराव भी देखने को मिला। कांवड़ियों के कपड़े भीग गए और पैरों में कीचड़ लग गया, लेकिन किसी ने अपनी यात्रा नहीं रोकी। श्रद्धालुओं का कहना था कि बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक उनका संकल्प है और रास्ते की हर कठिनाई उनके लिए आस्था की परीक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Kanwar Yatra: Devotees Continue Their Journey Despite Rain, Highway Echoes with ‘Bam Bhole’ Chants
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला

तिरपाल का सहारा लेकर फिर बढ़े आगे
बारिश से बचने के लिए कई कांवड़ियों ने तिरपाल और पन्नी का सहारा लिया। कुछ देर विश्राम करने के बाद उन्होंने फिर कांवड़ कंधे पर उठाई और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हाईवे पर भीगते कदमों के साथ बढ़ती आस्था का दृश्य हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Weather Update: मेरठ में आधी रात को जमकर बरसा सावन, उमस और गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन
Meerut Kanwar Yatra: Devotees Continue Their Journey Despite Rain, Highway Echoes with ‘Bam Bhole’ Chants
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
सेवा शिविरों में भी जारी रही श्रद्धालुओं की सेवा
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की सेवा जारी रही। शिवभक्तों को गर्म चाय, भोजन, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बारिश में भीगकर पहुंचे श्रद्धालुओं का सेवा शिविरों में स्वागत किया गया। पूरे मार्ग पर 'हर-हर महादेव' और 'बम भोले' के जयघोष से माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed