Meerut: परिवार संग सो रही एक साल की बच्ची का अपहरण, बेगमपुल से उठाकर ले गया युवक; CCTV में कैद हुई वारदात
मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे सो रहे खानाबदोश परिवार की एक वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया। वारदात देर रात हुई और आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने दो टीमें गठित कर बच्ची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे सो रहे खानाबदोश परिवार की एक वर्षीय बच्ची का देर रात अपहरण कर लिया गया। आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो टीमों को बच्ची और आरोपियों की तलाश में लगाया है।
सड़क किनारे सो रहा था परिवार, रात में हुई वारदात
सुल्तानपुर निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले चांदनी से हुई थी। उनके छह बच्चे हैं। परिवार पिछले एक वर्ष से मेरठ में रहकर कूड़ा बीनने का काम करता है। मंगलवार देर रात परिवार बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे बने डिवाइडर पर सो रहा था। उनकी एक वर्षीय बेटी किलावती भी उनके पास सो रही थी।
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: केसरिया रंग में रंगा हाईवे, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
सुबह उठे तो गायब मिली बच्ची
बुधवार सुबह जब परिवार की आंख खुली तो बच्ची वहां नहीं थी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची के गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
CCTV में बच्ची को ले जाता दिखा आरोपी
सूचना मिलते ही डायल-112 और लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक बच्ची को उठाकर हापुड़ रोड की ओर जाता दिखाई दिया। आगे लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में उसके साथ एक अन्य युवक भी नजर आया। पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है।
दो पुलिस टीमें तलाश में जुटीं, एसपी सिटी ने परिवार से की मुलाकात
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। वहीं एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द बच्ची को बरामद करने का भरोसा दिया। परिवार ने पुलिस से बच्ची को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है।