मेरठ में माहौल केसरिया रंग में रंगने लगा है। हाईवे और शहर की सड़कें बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठीं हैं। हरिद्वार को कांधे पर कांवड़ लिए शिवभक्त तेजी से मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। मंगलवार रात से पंचक समाप्त होने के बाद हरिद्वार में कांवड़ उठाने वालों की संख्या बढ़ी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि शहर में गुरुवार शाम और शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। शहर में कांवड़ शिविरों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
{"_id":"6a7367836975e90e59090b91","slug":"meerut-kanwar-yatra-highways-turn-saffron-as-thousands-of-kanwariyas-head-towards-haridwar-2026-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2026: केसरिया रंग में रंगा हाईवे, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2026: केसरिया रंग में रंगा हाईवे, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
Thu, 06 Aug 2026 12:05 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:05 AM IST
सार
मेरठ में कांवड़ यात्रा पूरे शबाब पर पहुंचने लगी है। दिल्ली-देहरादून हाईवे से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों तक हर ओर केसरिया रंग, 'बम-बम भोले' के जयघोष और शिवभक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा 2026
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक शामिल हैं। महिलाएं भी बड़ी संख्या में कांवड़ ला रहीं हैं। नांगलोई निवासी अमित ने बताया कि उन्होंने 10 जुलाई को गोमुख से यात्रा शुरू की थी। वे गोमुख से एक लीटर और गंगोत्री से 20 लीटर गंगाजल लेकर आ रहे हैं। बुखार होने के बावजूद उन्होंने कहा कि भोलेनाथ का नाम ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।
कांवड़ यात्रा 2026
- फोटो : अमर उजाला
जोकर के वेश में कर रहा शिवभक्तों का स्वागत
सिवाया टोल प्लाजा के पास एक युवक जोकर के वेश में शिवभक्तों का मनोरंजन कर रहा है। वह नृत्य करने के साथ साथ कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करता है। उन्हें फल आदि प्रसाद भी वितरित करता है।
सिवाया टोल प्लाजा के पास एक युवक जोकर के वेश में शिवभक्तों का मनोरंजन कर रहा है। वह नृत्य करने के साथ साथ कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करता है। उन्हें फल आदि प्रसाद भी वितरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2026
- फोटो : अमर उजाला
दादा-दादी को कांवड़ में लाया सुमित
मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव लिए शिवभक्त मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। लकवाग्रस्त बीमार पति की कुशलता के पत्नी कांवड ला रही है तो पौता श्रवण कुमार बनकर दादा-दादी को कांवड़ में बैठाकर यात्रा करा रहा है। रास्ते में लोग इनका स्वागत कर इनकी इच्छाशक्ति की सराहना कर रहे हैं।
मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव लिए शिवभक्त मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। लकवाग्रस्त बीमार पति की कुशलता के पत्नी कांवड ला रही है तो पौता श्रवण कुमार बनकर दादा-दादी को कांवड़ में बैठाकर यात्रा करा रहा है। रास्ते में लोग इनका स्वागत कर इनकी इच्छाशक्ति की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2026
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की 60 वर्षीय रामवती ने बताया कि पति को फालिज पड़ गया है। वह बिस्तर पर हैं। बेटा नौकरी करता है तो घर चल रहा है। हरिद्वार से जल लेकर आई हूं। बाबा से मन्नत मांगी है कि पति जल्दी स्वस्थ हो जाएं। उन्हें भोेले बाबा से पूरी उम्मीद है कि वह उनकी मनोकामना पूरी करेंगे।
सिकंदराबाद के हरिपुर निवासी सुमित भोला बुधवार सुबह मोदीपुरम टोल प्लाजा पहुंचे। वह अपने बुजुर्ग दादा और दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से लाने की अनूठी मिसाल पेश की। सुमित ने बताया कि वह अपने दादा-दादी की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह यात्रा कर रहे हैं।