फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Scam of Rs 586.23 from credit card of retired IRS officer, money gone to account of US company

Meerut: रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से 586 डॉलर की धोखाधड़ी, अमेरिकी कंपनी के खाते में गए रुपये

Fri, 07 Aug 2026 09:47 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 07 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

मेरठ निवासी आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त रह चुके असित सिंह के क्रेडिट कार्ड का डेटा चुराकर किराए पर कार्ड देने वाली विदेशी कंपनी को भुगतान किया गया। पुलिस ने साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Scam of Rs 586.23 from credit card of retired IRS officer, money gone to account of US company
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मुंबई में आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त रह चुके रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी असित सिंह के क्रेडिट कार्ड से 586.23 अमेरिकी डॉलर की अवैध निकासी की गई है। उनकी शिकायत पर मेरठ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

नोएडा के सेक्टर-44 निवासी और भारत सरकार में सचिव स्तर से सेवानिवृत्त अधिकारी असित सिंह किसी निजी काम से मेरठ आए हुए थे। वह मेरठ के ही मूल निवासी हैं। इसी दौरान बुधवार दोपहर 12:27 बजे उनके फोन पर उनके एचएसबीसी प्रीमियर क्रेडिट कार्ड से ''हर्ट्ज़ कार रेंटल'' पर 586.23 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किए जाने का मैसेज आया। जबकि उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया था। रिटायर्ड अधिकारी ने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया और कार्ड तथा उक्त लेनदेन पर रोक लगवा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कंपनी को किया भुगतान, वह किराए पर देती है कार
जिस कंपनी के नाम पर यह अवैध भुगतान हुआ है। वह अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय कंपनी है। यह एयरपोर्ट आदि पर किराए पर कार उपलब्ध कराती है। यह कंपनी भारत के भी कई प्रमुख शहरों और हवाई अड्डों पर भी अपनी सेवाएं देती है। अंदेशा है कि साइबर ठगों ने अधिकारी के कार्ड की जानकारी चुराकर भारत या विदेश में इसी कंपनी की किसी सेवा का फर्जी तरीके से लाभ उठाया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर साइबर थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और की धारा 66 डी और बीएनएस की धारा 318 ( 4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किस मोबाइल नंबर या अकाउंट आदि के जरिये यह भुगतान किया गया है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी देखें...
Meerut: कनाडा के इंजीनियर ने की देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, स्टेटस भी लगाया, किया गिरफ्तार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed