{"_id":"69f5abe0e78678ccf906b04c","slug":"video-major-relief-for-devotees-traveling-from-narnaul-to-mehandipur-balaji-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार करीब 24.27 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां रोजाना लगभग 16 हजार यात्री आवाजाही करते हैं और 100 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है।
पुनर्विकास के तहत स्टेशन पर चौड़ा व आकर्षक प्रवेश द्वार, बेहतर सर्कुलेटिंग एरिया, अलग पार्किंग व्यवस्था, उन्नत यात्री सूचना प्रणाली और एलईडी प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, टिकट वेंडिंग मशीन, फूड प्लाजा और स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
दिव्यांगजनों के लिए रैंप, ब्रेल साइनेज, विशेष शौचालय और आरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सहायता बूथ स्थापित किए जा रहे हैं।
स्टेशन को स्थानीय कला और संस्कृति से भी सजाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस विकास से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।