{"_id":"69f5aa06aee539b50d0b8577","slug":"video-video-saldara-mahaga-khana-ka-thama-bugdhhana-ka-tayara-ma-hatal-sacalka-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिलिंडर महंगा, खाने के दाम बढ़ाने की तैयारी में होटल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिलिंडर महंगा, खाने के दाम बढ़ाने की तैयारी में होटल संचालक
लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग पर होटल संचालक महंगे हो रहे व्यावसायिक गैस सिलिंडर से परेशान हैं। होटल संचालक मनोज कुमार का कहना है कि सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर खाने की कीमतों पर पड़ेगा।
फिलहाल पुराना सिलिंडर चल रहा है और नई दरों पर सप्लाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में अब खाने के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। भट्टी पर काम चलाना मुश्किल और समय लेने वाला है, इसलिए व्यावसायिक सिलेंडर लेना जरूरी है। इससे ग्राहकों पर भी महंगाई का असर पड़ेगा।
वहीं, अशोक मार्ग शक्ति भवन के सामने ठेले पर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे दुकानदार मनोज कुमार ने कहा हमारे पास व्यावसायिक सिलेंडर था खत्म हो गया है तो इस घरेलू गैस सिलेंडर में 1 किलो गैस भरवा के लाए हैं जिससे अपना काम कर रहे हैं व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद भी हम खाने-पीने की चीज का दम नहीं बढ़ाएंगे वही बगल के लगे ठेके पर भी घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा था पर उन्होंने बोलने से मना कर दिया कहीं ऐसा ना हो कि बोलने के बाद हम लोगों पर कार्रवाई न हो जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।