{"_id":"69f5a5c3e6a7cbb2fb0df7d7","slug":"video-milk-producers-at-the-waknaghat-collection-center-have-not-been-paid-for-five-months-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वाकनाघाट एकत्रीकरण केंद्र पर दुग्ध उत्पादकों को पांच महीनों से नहीं हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वाकनाघाट एकत्रीकरण केंद्र पर दुग्ध उत्पादकों को पांच महीनों से नहीं हुआ भुगतान
दुधारू पशु सुधार सभा जौणाजी सोलन के तहत आने वाले में धेनुका दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र वाकनाघाट में पिछले पांच महीनों से दुग्ध उत्पादकों को दूध के पैसे नहीं मिल पाए हैं। इस कारण किसान और दूध उत्पादक परेशानी में है। इस एकत्रीकरण केंद्र में वाकनाघाट के साथ लगते करीब 20 से 25 गांव जिनमें वाकना, छावशा, कोट, कदौर, कटोह, बिशा, बाशा, रावली, डुमेहर, टहल, मंझौल, बनोटा, रिहाड़, शुंगल, शड्याल, लछोग के 50 लोग अपना दूध लेकर आते हैं। दूध उत्पादकों ने कहा कि वह इस बारे में इस समिति के अध्यक्ष से भी कई बार बात करने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई भी उचित जवाब नहीं मिल पाया है। दूध उत्पादकों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। किसानों का कहना है कि यहां पर करीब 15 से 20 गांव के 40/50 किसान अपना दूध लेकर पहुंचते हैं लेकिन उन्हें इसके पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। किसी किसान का 40000 फंसा है तो किसी का 50000 और एक किसान का तो 1.50 लाख हो चुका है जो समिति की ओर दिया जाना है। उनका कहना है कि उनके दूध का रेट उन्हें प्रति किलो सिर्फ 35 रुपए मिल रहा है जबकि सरकार 61 रुपए प्रति किलो दूध लेने के बात कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।