Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Kunihar: 10-year-old Aastha Thakur from Darlaghat has launched a unique public awareness campaign against drug abuse.
{"_id":"6a75abfe718d30b0f7018452","slug":"video-kunihar-10-year-old-aastha-thakur-from-darlaghat-has-launched-a-unique-public-awareness-campaign-against-drug-abuse-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुनिहार: दाड़लाघाटकी 10 वर्षीय आस्था ठाकुर ने नशे के खिलाफ शुरू किया जनजागरण का अनूठा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनिहार: दाड़लाघाटकी 10 वर्षीय आस्था ठाकुर ने नशे के खिलाफ शुरू किया जनजागरण का अनूठा अभियान
छोटी उम्र और बड़ा संकल्प। अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट की 10 वर्षीय आस्था ठाकुर ने नशे के खिलाफ जनजागरण का अनूठा अभियान शुरू कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। आस्था ने शुक्रवार को दाड़ला से कुनिहार तक 35 किलो मीटर की दौड़ मात्र 5 घंटे 15 मिनट में पूरी कर लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।
इससे पूर्व भी आस्था ने लगभग एक सप्ताह पहले दाड़ला से शिमला तक लगभग 42 किलो मीटर का सफर करीब आठ घंटे में दौड़कर पूरा किया था। इस दौरान भी उन्होंने पूरे मार्ग में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया था। आस्था राजकीय विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उनके पिता सुनील ठाकुर पेशे से इंजीनियर तथा माता निशा ठाकुर गृहिणी हैं। परिवार में छोटी बहन तन्वी (8 वर्ष) और छोटा भाई रौनव (3 वर्ष) हैं। उन्होंने बताया कि जब वह नौ वर्ष की थीं, तभी उनके मन में नशा मुक्ति अभियान चलाने का विचार आया। शुरुआत में जब उन्होंने अपनी माता से इस बारे में बात की तो उन्होंने कम उम्र का हवाला देकर मना कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी यही सलाह दी, लेकिन उनके पिता सुनील ठाकुर ने उनका हौसला बढ़ाया और इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कुनिहार पहुंचने पर संभव चैरिटेबल संस्था की ओर से आस्था का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संस्था की अध्यक्ष कौशल्या कंवर, कांता जोशी, मीरा शर्मा, मीना गर्ग संतोष, संतोष भारद्वाज, अनु जोशी, और रामेश्वरी देवी ने उन्हें पुष्पगुच्छ, टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके नशा मुक्ति अभियान की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।