{"_id":"6a75b1c67a6edf3c70022096","slug":"video-kotla-panchayat-ration-depot-1500-people-dharampur-solan-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: कोटला पंचायत के 1500 लोगों को घरद्वार पर मिलेगा राशन, नया उचित मूल्य डिपो शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: कोटला पंचायत के 1500 लोगों को घरद्वार पर मिलेगा राशन, नया उचित मूल्य डिपो शुरू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:51 PM IST
कोटला पंचायत के करीब 1500 लोगों को अब घरद्वार के नजदीक उचित मूल्य की राशन की सुविधा मिलेगी। पंचायत में शुक्रवार को नए उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ किया गया। इससे ग्रामीणों को राशन लेने के लिए अब धर्मपुर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
द कंडा बहुउद्देशीय सहकारिता सभा धर्मपुर के सौजन्य से शुरू किए गए उचित मूल्य के राशन डिपो का उद्घाटन कोटला पंचायत के उपप्रधान भूमि दत्त शर्मा ने किया।
नए राशन डिपो से कोटला पंचायत के करीब 1500 लोगों को राशन वितरण की सुविधा मिलेगी। इसके तहत काणो, आंजी, ध्याड़ी, कोटला, क्यार, डगरो, बारड, ठां, दमौड़ी, भालो और दांवला गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब उन्हें राशन लेने के लिए धर्मपुर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले कोटला पंचायत के लोगों को राशन लेने के लिए धर्मपुर की उचित मूल्य की दुकान पर निर्भर रहना पड़ता था।
ग्रामीणों के अनुसार धर्मपुर जाकर राशन लेने के दौरान उन्हें लाइन में लगना पड़ता था, जिससे समय और आने-जाने की परेशानी होती थी। पंचायत में ही राशन डिपो शुरू होने से लोगों को यह सुविधा अब घर के नजदीक उपलब्ध हो सकेगी।
नए उचित मूल्य डिपो के शुरू होने से पंचायत के ग्रामीणों को राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करने और कतार में लगने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।