{"_id":"69f5a516fb1341f6f80fa3c3","slug":"video-hrtc-bus-breaks-down-in-dharampur-passengers-face-inconvenience-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
उपमंडल मुख्यालय धर्मपुर से कुछ ही दूरी पर शनिवार को उस समय यात्रियों की परेशानी बढ़ गई, जब एचआरटीसी की एक बस अचानक बीच रास्ते में हांफ गई। बस के बीच सड़क में रुक जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह आगे बढ़ने में असमर्थ रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। स्थिति को संभालने के लिए बाद में दूसरी बस को मौके पर बुलाया गया, जिसके माध्यम से खराब बस को खींचकर धर्मपुर बस स्टैंड तक पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, ने आरोप लगाया कि एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बसें आए दिन कहीं भी खराब होकर खड़ी हो जाती हैं, जिससे आम जनता को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है। यात्रियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कई बार उन्हें बीच रास्ते में बस छोड़कर दूसरी बस का इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ असुविधा भी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।