फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   B.Ed. colleges pin their hopes on the second round of counseling.

Mandi News: दूसरे चरण की काउंसलिंग पर टिकी बीएड कॉलेजों की उम्मीदें

Fri, 07 Aug 2026 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
B.Ed. colleges pin their hopes on the second round of counseling.
अधिकांश कॉलेजों में करीब 40 प्रतिशत सीटें खाली
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय जल्द जारी करेगा काउंसलिंग का शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों के संचालकों की निगाहें अब दूसरे चरण की काउंसलिंग पर टिक गई हैं। प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद भी अधिकांश कॉलेजों में करीब 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन को उम्मीद है कि दूसरे चरण में दाखिलों की संख्या बढ़ेगी। बीएड कॉलेजों में कुल 1350 सीटें हैं। प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद अब तक करीब 680 सीटों पर ही प्रवेश हो पाया है। जबकि लगभग इतनी ही सीटें अभी भी रिक्त हैं।
कॉलेज संचालकों का कहना है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि नियमानुसार प्रबंधन कोटे की सीटों पर वे अपने स्तर पर प्रवेश देंगे, लेकिन अभ्यर्थियों की कम रुचि के कारण इस बार सभी सीटें भरना चुनौती बना हुआ है। प्रवेश प्रक्रिया लंबी खिंचने से संस्थानों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, बीएड काउंसिल कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed