फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness campaign on HIV and de-addiction to be conducted in educational institutions.

Mandi News: शिक्षण संस्थानों में एचआईवी, नशामुक्ति पर चलेगा जागरूकता अभियान

Fri, 07 Aug 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign on HIV and de-addiction to be conducted in educational institutions.
युवाओं को जागरूक करने के लिए 30 नए पीयर एजुकेटर तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने रेड रिबन क्लब के तहत 30 नए पीयर एजुकेटर तैयार किए हैं। दो दिवसीय प्रशिक्षण के बाद ये युवा करसोग क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में एचआईवी, एड्स, यौन जनित रोगों, नशे के दुष्प्रभाव और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

जोनल अस्पताल मंडी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में करसोग के चयनित विद्यार्थियों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय और उनकी टीम ने दिया, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया कि रेड रिबन क्लब का उद्देश्य युवाओं तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक शिक्षण संस्थान में रेड रिबन क्लब के संचालन के लिए सात हजार रुपये की सहायता भी देती है, ताकि वर्षभर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा सकें। प्रशिक्षित पीयर एजुकेटर अब अपने संस्थानों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed