{"_id":"69f5a6e4675399baf305d711","slug":"video-uproar-over-himachal-entry-tax-farmers-organizations-stage-sit-in-at-swarghat-toll-plaza-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल एंट्री टैक्स पर घमासान: स्वारघाट में टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल एंट्री टैक्स पर घमासान: स्वारघाट में टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का धरना
हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद शनिवार को उस समय और गहरा गया, जब पंजाब के किसान संगठनों ने टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 11:20 बजे टोल प्लाजा पर एकत्र होकर सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एंट्री टैक्स को तुरंत समाप्त करने की मांग उठाई। धरने में शामिल किसानों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिस नेशनल हाईवे का निर्माण एनएचएआई ने किया है, उस पर पहले से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इसके बावजूद हिमाचल सरकार की ओर से कुछ ही दूरी करीब 500 मीटर के भीतर एंट्री टैक्स लगाया गया है, जो नियमों के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक ही नेशनल हाईवे पर दो तरह के टैक्स नहीं लगाए जा सकते। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से एंट्री टैक्स के नाम पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जो सरासर लूट और धक्केशाही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।