{"_id":"6a74d6c6201ee939c105ccd5","slug":"panchayat-development-affected-by-staff-shortage-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165033-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्टाफ की कमी से पंचायतों का विकास प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्टाफ की कमी से पंचायतों का विकास प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप
पंचायत सचिव और तकनीकी सहायकों के पद भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने प्रदेश सरकार पर पंचायती राज संस्थाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में कर्मचारियों की कमी के कारण ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। घुमारवीं क्षेत्र की हम्बोट, दधोल, बरोटा और पलासला पंचायतों के दौरे के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के बाद गर्ग ने कहा कि कई पंचायतों में एक तकनीकी सहायक और ग्राम सेवक के पास कई पंचायतों का कार्यभार है, जिससे विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी का असर मनरेगा कार्यों, विकास योजनाओं की स्वीकृति, निर्माण कार्यों की निगरानी और रिकॉर्ड रखरखाव पर पड़ रहा है। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री ने मांग की कि पंचायत सचिव, ग्राम सेवक और तकनीकी सहायकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायतों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।