{"_id":"6a75b0cc718d30b0f701845f","slug":"video-bilaspur-old-chandigarh-manali-nh-nalian-road-muddy-rain-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Road: हर बारिश में दलदल बन जाता है पुराना NH, नालियां में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Road: हर बारिश में दलदल बन जाता है पुराना NH, नालियां में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग
पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालियां के पास सड़क की बदहाली बरसात में लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बारिश होते ही सड़क का यह हिस्सा कीचड़ और दलदल में बदल जाता है। इससे वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर स्थायी समाधान के बजाय अस्थायी मरम्मत कर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले साल बरसात के दौरान नालियां के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। उस समय विभाग ने मिट्टी डालकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया था, लेकिन इसकी स्थायी मरम्मत नहीं की गई। अब इस साल बारिश शुरू होते ही सड़क की हालत दोबारा खराब हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की समस्या केवल बरसात तक सीमित नहीं है। गर्मियों में यहां धूल के गुबार उड़ते हैं, जबकि बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल जाती है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और अधिक मुश्किल हो जाती है। फिसलन के कारण उन्हें बेहद सावधानी से इस हिस्से को पार करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार कार और अन्य वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकालना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पिछले वर्ष सड़क धंसने के बाद मिट्टी डालकर रास्ता तो बहाल कर दिया गया, लेकिन स्थायी कार्य नहीं होने से बारिश में फिर वही स्थिति पैदा हो गई।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने और बरसात के दौरान लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।