{"_id":"69f5f884e7c447ea1f0c8607","slug":"video-accident-at-under-construction-house-one-laborer-dead-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निर्माणाधीन मकान में हादसा, एक मजदूर की माैत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निर्माणाधीन मकान में हादसा, एक मजदूर की माैत; दो घायल
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-वन में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया। दूसरी मंजिल पर स्टोर रूम के निर्माण के दौरान शटरिंग लगाते समय गर्डर एक ओर झुक गया, जिससे तीन मजदूर नीचे गिर पड़े। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। अचानक ढांचा असंतुलित हो गया और गर्डर, पटिया, सीमेंट के कट्टे सहित तीनों मजदूर नीचे आ गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्नालाल और जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।