{"_id":"69f5e57f746fe8d2a30c77f2","slug":"panchkula-skin-infections-on-the-rise-in-summer-important-advice-from-dr-sandeep-singh-sahni-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Panchkula: गर्मी में बढ़ता स्किन इन्फेक्शन, डॉ. संदीप सिंह साहनी की अहम सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: गर्मी में बढ़ता स्किन इन्फेक्शन, डॉ. संदीप सिंह साहनी की अहम सलाह
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 02 May 2026 06:06 PM IST
Link Copied
मौसम में लगातार बदलाव और बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी बूंदाबांदी के कारण त्वचा संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में एलर्जी, खुजली और लाल चकत्तों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी और पसीने के कारण फंगल संक्रमण और त्वचा एलर्जी के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह साहनी ने बताया कि सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 350 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 150 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें कमर और शरीर पर लाल चकत्तों तथा खुजली की समस्या है। उन्होंने बताया कि तेज धूप, अधिक पसीना, साफ-सफाई में लापरवाही और लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।