{"_id":"6a6f5023b7173e4d9b0dbe06","slug":"video-haryana-chief-minister-saini-who-reached-the-dnt-samaj-conference-assured-to-fulfill-the-pending-demands-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएनटी समाज सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने लंबित मांगें पूरी करवाने का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनटी समाज सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने लंबित मांगें पूरी करवाने का दिया भरोसा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को फरीदकोट जिले के सादिक स्थित अनाज मंडी में आयोजित अखिल भारतीय समस्त डीएनटी समाज संगठन के सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विमुक्त जातियों और कबीलों का सामाजिक व आर्थिक उत्थान भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर समाज की सभी लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा की नीति है। उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देसू जोधा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उनके समाज को मिलने वाले 2 प्रतिशत आरक्षण का लाभ बंद कर उनके साथ नाइंसाफी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे समाज के युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा तथा सरकारी नौकरियों में मिलने वाले अवसर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मांग की कि समाज को पहले की तरह आरक्षण का लाभ बहाल किया जाए और उनकी अन्य लंबित मांगों का भी जल्द समाधान किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।