Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
A powerful explosion near the home of former Punjab BJP president Ashwani Sharma caused a stir. A police investigation revealed that a young man had set off a large firecracker in an empty plot.
{"_id":"6a6f502b5e651445c404502b","slug":"video-a-powerful-explosion-near-the-home-of-former-punjab-bjp-president-ashwani-sharma-caused-a-stir-a-police-investigation-revealed-that-a-young-man-had-set-off-a-large-firecracker-in-an-empty-plot-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर निकट जोरदार धमाका होने से मचा हड़कंप पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने खाली प्लाट में बड़ा पटाखा चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर निकट जोरदार धमाका होने से मचा हड़कंप पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने खाली प्लाट में बड़ा पटाखा चलाया
पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर निकट अचानक धमाका होने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद अश्विनी शर्मा की सुरक्षा में लगी फोर्स ने पहले खुद खाली प्लाट में पहुंच कर स्थिति को देखा और उसे बाद थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस को सूचित कया। घटना का पता चलते ही डीएसपी सिटी जगदीश राज पुलिस पार्टी सहित बैंक कालोनी अश्विनी शर्मा के आवास से 150 मीटर दूरी पर धमाके वाली जगह पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की।
................
पठानकोट एसएसपी दलजिंदर सिंह ने कहा कि धमाके के बाद जांच से पता चला कि आसपास लगे कैमरों का सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अभिषेक कश्यप पुत्र सुदर्शन कुमार कश्यप निवासी बैंक कॉलोनी पठानकोट ने पहले अपनी किराना दुकान के बाहर एक बड़ा पटाखा जलाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद वह बगल वाले खाली प्लॉट में गया, वहां पटाखा जलाया और सड़क पर वापस आया। पटाखे के फटने का इंतजार करने लगा। अभिषेक कश्यप द्वारा संचालित किराना दुकान उसी खाली प्लॉट से सटी हुई है जहां धमाका हुआ। आगे की जांच में यह भी पता चला कि उक्त खाली प्लॉट भी उसी के कब्जे में है।
................
पहले पुलिस के डर से मुकर गया पटाखा चलाने वाला युवक
पूछताछ के दौरान अभिषेक कश्यप ने बताया कि उसने पटाखा श्रीमती कोहली के घर से लिया था। श्रीमती कोहली ने उसे अपना घर किराए पर देने के लिए घर की चाबियां सौंपी थीं, क्योंकि वह घरों और दुकानों को किराए पर देने का स्थानीय व्यवसाय करता है। कोहली के घर की तलाशी ली गई, जिसके दौरान एक डिब्बा पटाखे और उसी प्रकार का एक खाली डिब्बा बरामद किया गया। शुरू में अभिषेक कश्यप ने घटना के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया। हालांकि, जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो उसने स्वीकार किया कि उसने ही पटाखा जलाया था। उसने बताया कि एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम को देखकर वह डर गया था, इसलिए उसने शुरू में सच छिपाया।
...............
अभिषेक कश्यप का नहीं कोई अपराधिक रिकार्ड
अभिषेक कश्यप के पूर्व रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और जांच के दौरान की गई बरामदगी के आधार पर यह स्थापित हुआ है कि धमाका अभिषेक कश्यप द्वारा एक बड़े पटाखे को जलाने के कारण हुआ था। अभी तक इस घटना के पीछे किसी अन्य आपराधिक साजिश का कोई सबूत सामने नहीं आया है। आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।