Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Faridkot, Captain's close aide Sunny Brar became the BJP district president, replacing Gaurav Kakkar, who was appointed 15 days ago.
{"_id":"6a6f50343858fa81320ff8c1","slug":"video-in-faridkot-captains-close-aide-sunny-brar-became-the-bjp-district-president-replacing-gaurav-kakkar-who-was-appointed-15-days-ago-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कैप्टन के करीबी सन्नी बराड़ बने भाजपा जिलाध्यक्ष, 15 दिन पहले नियुक्त गौरव कक्कड़ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कैप्टन के करीबी सन्नी बराड़ बने भाजपा जिलाध्यक्ष, 15 दिन पहले नियुक्त गौरव कक्कड़ को हटाया
भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह जिलों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार फरीदकोट जिले की कमान अब संदीप सिंह उर्फ सन्नी बराड़ को सौंपी गई है। इस फैसले के साथ ही महज 15 दिन पहले दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए गौरव कक्कड़ को पद से हटा दिया गया है। पार्टी के इस अचानक फैसले को लेकर जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सन्नी बराड़ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। कैप्टन सरकार के कार्यकाल के दौरान वे मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद से ही वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें फरीदकोट जिले की जिम्मेदारी सौंपकर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अहम भूमिका दी है।
नियुक्ति की घोषणा होते ही सन्नी बराड़ के निवास पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लग गया। समर्थकों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जिले में भाजपा के जनाधार को बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सन्नी बराड़ ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं और नए लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। बराड़ ने दावा किया कि उनकी टीम 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर काम करेगी और फरीदकोट जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को मजबूत स्थिति में पहुंचाकर जीत दिलाने का प्रयास करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।