फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Badminton player Tanvi Sharma wins BWF Taipei Open Super 300 title

Punjab: बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी ने जीता बीडब्ल्यूएफ ताइपे ओपन सुपर-300 खिताब, सीएम मान ने दी बधाई

Sun, 02 Aug 2026 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Aug 2026 05:13 PM IST
सार

करीब 18 वर्ष बाद किसी भारतीय महिला ने यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता है। इससे पहले 2008 में साइना नेहवाल ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 

विज्ञापन
Badminton player Tanvi Sharma wins BWF Taipei Open Super 300 title
तन्वी शर्मा, बैडमिंटन खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब की 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बीडब्ल्यूएफ ताइपे ओपन सुपर 300 महिला एकल का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में वियतनाम की न्गुएन थुई लिन्ह को सीधे गेमों में 21-16, 21-16 से हराया। यह जीत तन्वी के करिअर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तन्वी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।
विज्ञापन


18 साल बाद किसी भारतीय ने जीता खिताब 
इस जीत के साथ तन्वी ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। लगभग 18 वर्ष बाद किसी भारतीय महिला ने यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता है। इससे पहले 2008 में साइना नेहवाल ने यह उपलब्धि हासिल की थी। विश्व जूनियर नंबर-1 रह चुकी तन्वी पिछले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में तेजी से उभरी हैं। उन्होंने जूनियर स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब वह सीनियर सर्किट में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। तन्वी विश्व रैंकिंग में शीर्ष-35 खिलाड़ियों में स्थान बनाकर भारत की युवा शटलरों में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे मां और कोच मीना शर्मा की मेहनत का बड़ा योगदान है। होशियारपुर के स्थानीय कोर्ट से शुरू हुआ यह सफर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया के माध्यम से होशियारपुर की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए इसे पूरे पंजाब के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महज 17 वर्ष की आयु में बीडब्ल्यूएफ ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर तन्वी ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी बेटी खेलों के क्षेत्र में इसी तरह नई बुलंदियां हासिल करती रहे और पंजाब तथा देश का नाम लगातार रोशन करती रहे। उन्होंने तन्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसके आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed