{"_id":"6a6f21dc581813294701be08","slug":"video-youth-took-a-pledge-to-create-a-drug-free-society-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में 'नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान' का लाइव प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में 'नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान' का लाइव प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ
जिले के डीएसी कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईसी रूम में रविवार को माई भारत (MY Bharat) तरनतारन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माई भारत की उप निदेशक जसलीन कौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों और युवा क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया।
लाइव प्रसारण के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने, स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ रही। उपस्थित सभी युवाओं ने नशे से दूर रहने, अपने परिवार, मित्रों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।