{"_id":"69f5f27f9d38eece800510fd","slug":"video-katra-nagar-panchayat-chairperson-by-election-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव, डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव, डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
Mukesh Kumar
Updated Sat, 02 May 2026 06:17 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले में कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपचुनाव के तहत पांच मई को मतदान कराया जाएगा, जबकि सात मई को मतगणना होगी। शनिवार को डीएम-एसपी से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मतदान प्रक्रिया को कराने के लिए तिलहर ब्लॉक स्थित जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास संस्था परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए स्ट्रांग रूम में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम वित्त अरविंद कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ तिलहर पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। डीएम ने स्ट्रांग रूम में चुनाव कार्मिकों के बैठने की व्यवस्था, टेबल-कुर्सियां, मतपेटियां, सीसी कैमरों की निगरानी, जलपान व्यवस्था तथा प्रत्याशियों के लिए निर्धारित स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।