{"_id":"6a74e531d5b7db8a660dc6b2","slug":"traffic-system-crippled-several-roads-including-town-hall-and-jail-road-jammed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181025-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चरमरा गई यातायात व्यवस्था, टाउन हॉल, जेल रोड समेत कई रास्ते जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चरमरा गई यातायात व्यवस्था, टाउन हॉल, जेल रोड समेत कई रास्ते जाम
विज्ञापन
शहर में इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था बृहस्पतिवार को चरमरा गई। टाउन हॉल रोड समेत प्रमुख मार्गों पर जाम लगने से लोग घंटों फंसे रहे। इसके चलते भीषण गर्मी में लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने पर यातायात कर्मी भी नजर नहीं आए।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे पर नगर निगम की ओर से आई जेसीबी खराबी आने से खड़ी हो गई। कुछ देर में नगर निगम की ओर जाने वाला मार्ग जाम हो गया। इसके बाद एसपी कॉलेज के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां पर एकमात्र होमगार्ड तैनात था, वह भी जाम खुलवाने में असमर्थ नजर आया। जाम में फंसे लोगाें ने लिंक मार्ग का सहारा लिया, लेकिन कुछ लिंक मार्ग में खोदाई होने के चलते वहां से लौटना पड़ा। करीब ढाई घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
इसी तरह दोपहर में एक बजे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। स्कूलों की आड़ी-तिरछी वैन और बसों के जेल रोड से गुजरने के दौरान जाम की स्थिति बन गई। कुछ देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली बच्चे, ई-रिक्शे पर सवार मरीज, कारें, बाइकें और स्कूटी सवार फंसे रहे। जिन्हें लिंक मार्ग की जानकारी थी, वे आसानी से निकल गए, शेष को करीब डेढ़ घंटे तक जाम से दो-चार होना पड़ा। करीब आधा किलोमीटर तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर अंटा से बिजलीपुरा जाने वाला मार्ग भी जाम की चपेट में रहा। इस मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूली वैनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। करीब 30 मिनट तक यह मार्ग पूरी तरह से जाम रहा। इस बीच यातायात व्यवस्था को संभालने वाले कर्मचारी नजर नहीं आए।
--
प्रशिक्षुओं के हाथ में यातायात व्यवस्था, भुगत रहे आम लोग
कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशिक्षित कर्मियों को कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दे दी गई है। जबकि शहर के अंदर प्रशिक्षुओं को लगाया गया है। प्रशिक्षण पर आए इन कर्मियों को भौगोलिक स्थिति की जानकारी नहीं है, ऐसे में वे जाम खुलवाने में असमर्थ नजर आते हैं।
--
मार्ग बंद होने से टॉउन हॉल रोड पर बढ़ा दबाव
लाल इमली चौराहा से निशात सिनेमा की ओर जाने वाला मार्ग निर्माण कार्य के कारण बंद कर दिया गया है। इस कारण चार पहिया समेत अन्य वाहनों का दबाव टाउनहॉल मार्ग पर बढ़ गया है। यातायात पुलिस ने जाम से निपटने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं की है, जिससे लाेगों को जाम में फंसकर दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
--
कांवड़ यात्रा के कारण कुछ जगह पर बैरिकेडिंग कर डायवर्जन किया गया है। इसके चलते जाम की समस्या आ रही है। कुछ यातायातकर्मी गैर जनपद में वीआईपी ड्यूटी पर गए हैं, जिसके चलते कुछ दिक्कत आ रही है। जल्द ही जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-शुभम वर्मा, सीओ सदर