{"_id":"69f5f9da64fe6c3c630d37c1","slug":"video-amar-ujala-foundation-organised-a-blood-donation-camp-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के रक्तकोष केंद्र में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सीटीएम आशीष कुमार ने किया जबकि युवाओं ने रक्तदान के लिए उत्साह दिखाया। 18 युवाओं ने रक्तदान किया।
राष्ट्रपति अवार्डी, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं 182 बार रक्तदान और 89 बार प्लेटलेट्स दे चुके डॉ अशोक कुमार वर्मा के सहयोग से आयोजित शिविर में सीटीएम ने कहा कि रक्तदान अति पुण्य का कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान मानव सेवा के साथ साथ स्वयं के के लिए बहुत उपयोगी है। सीटीएम ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया और कहा कि उनके इस प्रयास से किसी की भी जिंदगी बचाई जा सकती है।
विश्व हास्य दिवस पर आयोजित शिविर में प्रयास फाउंडेशन के प्रधान एवं रोटी बैंक कोषाध्यक्ष नरेश सैनी अति विशिष्ट अतिथि रहे जबकि स्टार रक्तदाता प्रशांत शर्मा ने अध्यक्षता की। मुख्यातिथि ने और रक्तदाता संजीव बतान को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। शिविर में प्रशांत शर्मा, विपिन, अमित कुमार, विकास, मनीष कुमार, सूरज भान, संजीव बतान, सूरज, कपिल शर्मा, गुरदास सिंह, दविन्द्र कुमार, प्रिंस, प्रदीप कुमार, रामेश्वरपाल,मनदीप, हर्ष, संदीप, राजेश कुमार ने रक्तदान किया। इस दौरान केंद्र की टीम रक्त एकत्रित किया तो वहीं डॉ. दीक्षा, गुरजिंद्र कौर, सुमित कुमार, चंद्र शेखर आत्रेय, कर्म चंद, सचिव नरेश मेहता के अलावा कईं अन्य लोग भी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।